विधायक ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, सेवायोजित युवाओं को कौशल यूथ आईकॉन सम्मान एवं उत्कृष्ट उद्यमियों एवं प्रशिक्षण प्रदाताओं को किया सम्मानित
लक्ष्य का निर्धारण कर अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़े युवा : प्रधानाचार्य आईटीआई
मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर कौशल प्रदर्शनी, रोजगार मेला में सेवायोजित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण, सेवायोजित युवाओं को ''कौशल यूथ आइकॉन" सम्मान एवं उत्कृष्ट उद्यमियों/प्रशिक्षण प्रदाताओं का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन राजकीय आईटीआई सहादतपुरा मऊ में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय विधायक मधुबन श्री राम विलास चौहान द्वारा फीता काट कर किया गया। इसके उपरांत मा. विधायक, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशांत नागर, मा. ब्लॉक प्रमुख श्री प्रवीण सिंह, प्रधानाचार्य आईटीआई अरुण यादव सहित अन्य लोगों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक द्वारा रोजगार मेले में सेवायोजित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इसके अलावा सेवायोजित युवाओं को कौशल यूथ आईकॉन के तहत सम्मानित भी किया गया तथा उत्कृष्ट उद्यमियों एवं प्रशिक्षण प्रदाताओ को माननीय विधायक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान माननीय विधायक मधुबन ने वहां पर उपस्थित समस्त छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तभी से युवाओं को उनके बेहतर भविष्य के लिए तरह-तरह की योजनाएं केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के तहत बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं जो छात्र-छात्राओं को समय समय पर ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है। माननीय विधायक ने कहा कि अभी के समय में रोजगार बहुत जरूरी है बेरोजगारी से खराब चीज और कुछ भी नहीं है जो भी व्यक्ति इस समय बेरोजगार है उन्हें कोई नहीं पूछता है इसलिए अभी के समय में एक घर के 5 लोग है तो लगभग सभी के पास रोजगार होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं को देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है महिलाएं यदि पढ़ी लिखी रहेगी तो परिवार आगे बढ़ेगा एवं साथ-साथ प्रदेश और देश भी तरक्की करेगा। इसलिए आज के समय में महिलाओं का शिक्षित होना सबसे जरूरी है। इस दौरान माननीय विधायक ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य आईटीआई अरुण यादव द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया तथा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है एवं उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में पूरे प्रदेश में छात्र-छात्राओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बृहद कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया एवं युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया तथा आज विश्व युवा कौशल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानाचार्य आईटीआई ने समस्त छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं उसे क्षेत्र में जाने के लिए पहले से ही एक लक्ष्य निर्धारित करें एवं उसे पर लगता पूर्वक कार्य करते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति करें। कार्यक्रम के दौरान माननीय ब्लॉक प्रमुख श्री प्रवीण सिंह, दिशा आईटीआई प्रेमभूषण पाण्डेय, सैनिक आईटीआई के प्रधानाचार्य, आईटीआई मोहम्मदाबाद गोहाना के प्रधानाचार्य सहित अन्य लोगों द्वारा भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य आईटीआई द्वारा माननीय विधायक मधुबन, माननीय ब्लॉक प्रमुख, सीओ सिटी आदि को स्मृति चिन्ह भी दिया गया। इसके उपरांत माननीय विधायक मधुबन द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया तथा आईटीआई के प्रांगण में परीक्षा रोपण भी माननीय विधायक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सीओ सिटी सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उद्यमी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


