मुरली मनोहर पांडेय
प्रधानाचार्य आईटीआई अरुण यादव ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहादतपुरा मऊ एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मोहम्दाबाद गोहना मऊ में संचालित संस्थानो में सत्र 2025-26 एवं 2025-27 के अन्तर्गत चौथे चरण की कार्यवाही पूर्ण की जानी है। प्रवेश हेतु राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पूर्व पंजीकृत एवं नवीन पंजीकृत गैर चयनित अभ्यर्थियों हेतु रिक्त सीटों का विवरण निम्नवत है- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहादपुरा मऊ में ग्रुप ए० में कास्मेटोलॉजी-01, ड्राफ्टमैन सिविल-12, इलेक्ट्रनिक्स मैकेनिक-03, फैशन डिजाइनिंग एण्ड टेक्नोलॉजी-03, मैकेनिक मोटर व्हीकल-06, मैकेनिक आर०ए०सी०-04, स्टेनोग्राफर हिन्दी-27, एवं ग्रुप बी० में वेल्डर-14, टी०टी०एल० में एडवांस सी०एन०सी० मशीन टेक्नीशियन-09 इण्डस्ट्रीयल रोबोटिक एण्ड डिजीटल मैन्यूफैक्चरिंग टेक्नीशियन-20, मेकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल 5, कुल रिक्त 104 एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मोहम्दाबाद गोहना मऊ में ग्रुप ए० में कोपा-03, कास्मेटोलॉजी-03, ड्रफ्टमैन मैकेनिक-11, इलेक्ट्रशियन डी०एस०टी०-02, फैशन डिजाइनिंग एण्ड टेक्नोलॉजी-15, आई०सी०टी०एस०एम०-07, मैकेनिक आर०ए०सी०-05 ग्रुप बी में ड्रेस मेकिंग-22, पेन्टर 14, प्लम्बर-40, वेल्डर-26, टी०टी०एल० में एडवांस सी०एन०सी० मशीन टेक्नीशियन-09 मैकेनिक मोटर व्हीकल 10 प्लम्बर-48, कुल रिक्त-215) रिक्त सीटों के सापेक्ष इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र दिनांक 23.08.2025 की सायं 05:00 बजे तक कार्यालय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहादतपुरा मऊ एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मोहम्दाबाद गोहना मऊ में जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते है। निर्धारित तिथि के उपरान्त प्राप्त आवेदनो पर विचार नहीं किया जायेगा। जिस हेतु आप स्वंय जिम्मेदार होंगे।



