रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में एक शिक्षक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। रविवार रात को 45 वर्षीय रुपेश सिंह ने अपने आवासीय मकान में पंखे से फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। रुपेश सिंह आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के खेतापट्टी गांव के रहने वाले थे। वे विजय प्रताप सिंह के पुत्र थे। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।




