रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। मऊ में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक विवाद सामने आया है। एआईएमआईएम नेता मुनौवर अली ने नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल और अन्य के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
मुन्नौवर अली ने बताया कि 15 अगस्त को सदर चौक पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में वह नगरवासियों को शुभकामनाएं देने मंच पर गए थे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने माइक छीनकर उनका अपमान किया।
शिकायत में कहा गया है कि भरत लाल राही ने उन्हें धमकी दी। राही ने कहा कि उन्होंने पहले भी मुनव्वर के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज कराए हैं और उनकी दुकान भी गिरवाई है। अब उनके घर की बारी है।
मुनौवर अली के अनुसार अरशद जमाल, भरत लाल राही, सलाम शामियाना और 5-6 अन्य लोगों ने उन्हें धक्का देकर मंच से नीचे उतार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
मुनव्वर अली, जो पूर्व में चेयरमैन और विधायक पद के लिए चुनाव लड़ चुके हैं, मुनौवर अली ने कोतवाल अनिल कुमार सिंह से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



