रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
स्थानीय बनकटा थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ट्रेन से कटकर एक अज्ञात महिला की मौत हो गई।
घटना बनकटा रेलवे स्टेशन से पश्चिम आउटर सिग्नल के पास, बनकटा गांव के समीप शीशराम बाबा स्थान के सामने हुई। यह स्थान रेलवे ट्रैक से उत्तर दिशा में करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भोर में टहलने निकले लोगों ने एक महिला को गांव की ओर से रेलवे ढाले के पास आते देखा था। कुछ ही देर बाद रेलवे ट्रैक पर उसका छतविछत शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष है और उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
सूचना मिलते ही बनकटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। पुलिस मृतका की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है।
