सभी विधान सभाओं की हुईं समीक्षा
मुरली मनोहर पांडेय
मऊ नाथ भंजन। आज बकवल स्थित नगर पालिका कम्युनिटी हाल में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में एक मंडल स्तरीय बैठक संपन्न हुई जिस में बलिया, आजमगढ़ और मऊ के जिला एवं विधान सभा कमेटियों की समीक्षा की गई। पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा बैठक में विधान सभा, सेक्टर एवं बूथ की कमेटियों के सदस्यों से समस्या एवं आवश्यकता के संदर्भ में जानकारियों के आधार पर समाधान निकालने पर विचार किया गया।
बहुजन समाज पार्टी को पूरे प्रदेश में मजबूत बनाने के उद्देश्य से पार्टी सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर यह समीक्षा बैठक पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल की देखरेख में नगर पालिका कम्युनिटी हाल में संपन्न हुई जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। ज्ञातव्य रहे कि बलिया, आजमगढ़ और मऊ में कुल मिला कर २२ विधान सभाएं हैं जिसमें बलिया में ८, मऊ में ४ एवं आजमगढ़ में १० विधान सभाएं स्थित हैं जिन्हें बूथ स्तर तक मजबूती पहुंचाने का लक्ष्य पार्टी की हाई कमांड द्वारा दिया गया है।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के संगठन की मजबूती भी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर ही टिकी हुई है। मैं भी पार्टी का एक कर्मठ कार्यकर्ता हूं जो आप के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने के अपने संकल्प की पुनरावृत्ति करता हूँ। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि हम सब मिलकर पार्टी के हित में वो सभी कार्य करेंगे जिससे सूबे में पार्टी मजबूत हो। श्री जमाल ने कहा कि पार्टी मेरे लिय सर्वोपरि है और चूंकि पार्टी की मजबूती संगठन की मजबूती पर निर्भर करती है इस लिए मैं कार्यकर्ताओं से अनुरोध करूंगा कि आप संगठन की मजबूती के लिए पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर पार्टी को मजबूत बनाइए।
पूर्व सांसद सालिम अंसारी ने कहा कि लगभग २ घंटों तक चली इस समीक्षा बैठक में बहुत कुछ जानकारियां सामने आईं। उन्हों ने कहा कि इस बैठक में संज्ञान में आई कमियों को दूर कर पप्रत्येक लक्ष्य पर हमारी नज़र होनी चाहिए। श्री अंसारी ने बताया कि पूरे देश में आजमगढ़ मंडल बहुजन सामाज पार्टिं की एक पहचान हुआ करता है और पहचान सदैव पूंजी होती है। हमें अपनी पूंजी को विस्तार देना है और हम अपनी मेहनत को बढ़ा कर पार्टी की मजबूती को नया आयाम देंगे।
बैठक में वशिष्ट अतिथि मंडल कोऑर्डिनेट हरीश चंद गौतम ने अपने संबोधन में मंडल से आए हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से विधान सभा, सेक्टर और बूथों की कमेटियों को बेहतर बनाने के लिए पार्टी की आंतरिक पॉलिसी से अवगत कराया। उन्होंने जनता को भी पार्टी की नीतियों से आगाह करने को कहा और मेंबरशिप अभियान चला कर अधिक से अधिक लोगों को बहुजन समाज पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक में संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि घनश्याम चंद खरवाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने हमें संविधान दिया और संविधान द्वारा राजनैतिक अधिकार को देश के सभी नागरिकों को मूल अधिक के रूप में दिलाकर हमें ये असर उपलब्ध करा दिया है कि हम स्वयं अपने भविष्य का निर्माण करें। उन्हों ने कहा कि जानकारी और जागरूकता के अभाव में हम अपने वोटों का सौदा कर बैठते हैं जिससे हमारा भविष्य अंधकार की गर्त में चल गया है।
समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद डॉ बलराम ने बसपा के मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें २०२७ में बहन कुमारी मायावती के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार बनानी है। इसके लिए आपको अभी से कमर कस लेना है। हर पार्टी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को कर्मठता से निभाए एवं पार्टी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आम जन को पार्टी से जोड़ते रहने का प्रयास करे। उन्हों ने कहा कि बहन जी के निर्देश के क्रम में हम आपके साथ मजबूती से खड़े हैं।
बैठक में संतोष राजभर मंडल कॉआर्डिनेटर, भीम एवं राजीव कुमार जिला प्रभारी, रविन्द्र पाल जिलाकार्यकारिणी सदस्य, लच्छी राम मैनेजर विधान सभा प्रभारी, मोहम्मदाबाद, लालचंद प्रधान विधान सभाध्यक्ष मोहम्मदाबाद, राज विजय पूर्व जिलाध्यक्ष विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, हरीश चंद गौतम, सालिम अंसारी पूर्व सांसद (राज्य सभा), साबिह अंसारी पूर्व प्रत्याशी लोक सभा आजमगढ़, प्रो० डॉo इंदु चौधरी, जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार चिंटू, राम सरीख प्रजापति सचिव मऊ, रवि राज बौद्ध एवं प्रीति बौद्ध मिशनरी गायक, राजकुमार, रघुनाथ, पारस प्रधान कंधारी, भरत राजभर, जयराम चौहान, मदन प्रसाद, गौरी शंकराचार्य, सतीशचन यादव, अख्तर भारती, रंजना कुमारी, रामदरश, रमेश तिवारी, रूपाराम साहनी, सुरेंद्र राजभर के इलावा पार्टी के कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
उक्त समीक्षा बैठक को अन्य कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता डॉटर बलराम पूर्व सांसद ने की तथा संचालन विनोद चौहान ने किया।
