रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया में बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत पुलिस लाइन से हुई। यह यात्रा कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा, ओवरब्रिज और शहीद पार्क चौक से होते हुए आगे बढ़ी। फिर रेलवे स्टेशन, चित्तू पाण्डेय चौराहा और रेलवे क्रॉसिंग से गुजरते हुए टीडी कॉलेज चौराहा पहुंची। यात्रा का समापन कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ। इस यात्रा में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज और सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा मौजूद रहे। एडीएम अनिल कुमार गुप्ता, सीएमओ और सीआरओ त्रिभुवन सिंह भी यात्रा में शामिल हुए। जिले के पुलिस बल और विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी यात्रा का हिस्सा बने। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने घरों और छतों पर तिरंगा जरूर फहराएं। उन्होंने याद दिलाया कि तिरंगा हमारे देश के इज्जत, बान और शान का प्रतीक है।


