रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
देवरिया। देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 5 अगस्त की शाम 7:30 बजे की है। 17 वर्षीय पीड़िता घोठे पर खाना देने गई थी। वापस लौटते समय गांव का रहने वाला आशीष चौहान उसे पकड़कर पास के बगीचे में ले गया। आरोपी ने पीड़िता के कपड़े फाड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई की। उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने पीड़िता को नकटा नाले में फेंककर हत्या करने की बात भी कही। इसके बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी।
पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव के अनुसार, पुलिस ने सोमवार को आरोपी आशीष चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

