मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के शुभ अवसर पर उ0प्र0 खेल निदेशालय के तत्वाधान में जिला प्रशासन के सहयोग से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा जिला स्तरीय पुरुष/महिला क्रास कन्ट्री (5 किमी0) रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता का शुभारम्भ अनुप कुमार अपर पुलिस अधिक्षक द्वारा प्रतिभागियों को हरी झण्डी दिखाकर किया गया । उक्त प्रतियोगिता में कुल 52 पुरुष एंव 30 महिला प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया । क्रास कन्ट्री रेस प्रतियोगिता का शुभारम्भ पुलिस लाईन से हुआ तथा समापन स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में हुआ। क्रास कन्ट्री रेस प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों के नाम निम्नानुसार है। बालक वर्ग में राहुल राजभर प्रथम, धीरज कन्नौजिया द्वितीय, विजय यादव तृतीय, अनिल यादव चतुर्थ, असरफ अली पंचम एवं सामन्त कुमार षष्ठम् स्थान पर रहें। बालिका वर्ग में शिवांगी कनौजिया प्रथम, अर्चना यादव द्वितीय, अन्नु राजभर तृतीय, मनिशा यादव चतुर्थ, रोमी राजभर पंचम, रंजना षष्ठम पुरस्कार दिया गया। क्रास कन्ट्री रेस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का पुरस्कार वितरण अनुप कुमार (आई0पी0एस0), अपर पुलिस अधिक्षक तथा फुलचन्द निरीक्षक उ0प्र0 पुलिस द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर ओमेन्द्र सिंह अध्यक्ष जिला हांकी संघ, राजीव जायसवाल, अखिलेश खरवार, रितेश दास, भूपेंद्र नाथ, मोईन अली, श्रीमति सोनिया कुमारी, श्रीमति रीमा यादव, मनोज यादव, आरती यादव एवं जनपद के खेल प्रेमी उपस्थित रहें।
अन्त में डी0पी0सिंह, क्रीड़ा अधिकारी द्वारा इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि, सभी अधिकारीगण, गणमान्य नागरिकों, एवं खिलाड़ियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया ।

