रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने कार्रवाई की। उन्होंने क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पाण्डेय और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ नगर क्षेत्र का दौरा किया।
पुलिस टीम ने मिर्जाहादीपुरा से संस्कृत पाठशाला तक रूट मार्च किया। इस दौरान एसपी ने सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षकों को बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गश्त करने को कहा पुलिस टीम बस स्टैंड और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास भी गश्त कर रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। खराब कैमरों को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।




