मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी मऊ व्यापार प्रकोष्ठ के निवर्तमान अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के विचारों सिद्धांतों के लिए लड़ने वाले शशिकांत राय जी का अचानक हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया है निधन का समाचार सुनकर जनपद के सभी कांग्रेस जन और व्यापार से जुड़े लोग मर्माहत एवं दुःखी हैं। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राजमंगल यादव पूर्व जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम एवं वरिष्ठ नेताओं स्वामीनाथ राय जी हरिश्चन्द्र यादव रामचंद्र राय धर्मेंद्र सिंह रमेश राय पूजा राय जी रमन पांडेय विष्णु प्रकाश कुशवाहा उदयभान राय संजय चौहान सर्वेश कुमार धनंजय सिंह उदयप्रताप राय ने शोक जताया है। दुःख की घड़ी में कांग्रेस जन शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
