रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बेल्थरा रोड बलिया।बेल्थरा रोड तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा हल्दीरामपुर में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रावण मास चतुर्थी दिन शुक्रवार को उत्साही, संघर्शील युवा अविनाश त्रिपाठी, चंद्रभूषण सिंह जी प्रवीण सिंह एवं माननीय गौतम नारायण सिंह के संरक्षण व सराहनीय प्रयास से कई दशक से खंडित कुल देव की प्रतिमा का विस्थापन विसर्जन का कार्य सम्पन हुआ. इसी क्रम में आज अखंड रामचरित मानस पाठ प्रारम्भ हुआ जो कल सम्पन होगा, तत्पश्चात कुलदेवता की नविन प्रतिमा की स्थापना, पूजन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सुनिश्चित है.आप सभी श्रद्धांलु जन को आदर पूर्ण आमंत्रण एवं आग्रह है कि कल के कार्यक्रम में सिरकत कर पुण्य के भागी बने.जय चौबार वंशी कुलदेव, ग्रामदेव बाबा चौबाह, सम्पूर्ण ग्राम वासियो का कल्याण,एवं अभ्युदय करें
इस मौके पर आदि भक्त लोग मौजूद थे।
