रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। जनपद के थाना दक्षिण टोला में पंजीकृत गैंगेस्टर केस में फरार चल रहीं मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसां अंसारी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने अफसा के घर पर धारा 82 सीआरपीसी का नोटिस चस्पा कर दिया है।
यह मामला थाना दक्षिण टोला में दर्ज मुकदमा से जुड़ा है। इस केस में अफसा समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी, जालसाजी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं। अन्य आरोपियों में आतिफ रजा उर्फ सरजील रजा, अनवर सहजाद, रवीन्द्र नारायण सिंह और जाकिर हुसैन उर्फ विक्की शामिल हैं। इसी मामले में 2022 में गैंगेस्टर एक्ट के तहत एक और केस दर्ज किया गया। न्यायालय ने पहले ही अफसा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा है। 1 अगस्त 2025 को धारा 82 के तहत नोटिस जारी किया गया, जिसे 28 अगस्त को उनके घर पर चस्पा कर दिया गया। पुलिस ने नोटिस की प्रति आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय को भेज दी है। वहीं पूरे मामले पर सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि थाना दक्षिण टोला में दर्ज गैंगस्टर आफसा अंसारी के फरार चल रहीं हैं उनके खिलाफ पुलिस ने NBW और 82 सीआरपीसी की नोटिस न्यायालय द्वारा निर्गत की गई है। जिसका तामिला दक्षिण टोला पुलिस द्वारा जाकर कराया गया। मामले में अभियुक्ता आफसा अंसारी लगातार फरार चल रही हैं। उनके खिलाफ इनाम और 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की जा रही है।




