रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। बलिया के बिल्थरारोड में ऑपरेशन क्लीन के तहत भीमपुरा थाना पुलिस ने रविवार को महत्वपूर्ण कार्रवाई की। पुलिस ने वर्ष 2022 और 2023 के आबकारी अभियोगों में बरामद अवैध देशी शराब का निस्तारण किया।
न्यायालय के आदेश के बाद थाना परिसर में गड्डा खोदकर 1225 लीटर कच्ची शराब नष्ट की गई। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता की निगरानी में की गई। इस दौरान एपीओ वीरपाल सिंह, थानाध्यक्ष भीमपुरा हितेश कुमार सिंह और हेड मुंशी लक्ष्मीकांत मौजूद रहे।
कार्रवाई के दौरान पांच गांवों के प्रतिष्ठित नागरिक भी उपस्थित थे। इनमें कसेसर गांव से नन्हे सिंह, बनकटवा से लालजी टंडन, असढ़िया से बलवंत कुमार, कटया से राकेश यादव और खूंटा से अजीत यादव शामिल रहे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।



