मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में आज आम आदमी पार्टी मऊ की टीम ने मधुबन के बाढ़ इलाके का निरीक्षण किया।
विक्रम जीत सिंह ने कहा कि धर्मपुर और बिन्टोलिया गांव जिसमें हर साल लोग बाढ़ से प्रभावित रहते है लेकिन सत्ताधारी पार्टी अब तक इसके लिए कोई ख़ास कदम नहीं उठा सकी है जिससे जनता हर साल प्रभावित रहती है।हर साल पलायन चलता है और लाखों/करोड़ों का नुकसान होता है इसकी भरपाई कैसे होगी यह बड़ा सवाल है। बाढ़ आपदा कंट्रोल रूम बनाया गया है लेकिन कोई रूम नहीं हैं सिर्फ एक बैनर एक पेड़ पर लगाकर काम चल रहा है और कुर्सी आदि तक भी नहीं है एम्बुलेंस आदि तो दूर की बात है।जनपद से दूरी होने के नाते यह इलाका पिछड़ा हुआ हैं और बाढ़ आने पर रास्ता बंद हो जाता है और रास्ता अभी तक कच्चा ही है जिससे लोगों को हमेशा परेशानी होती रहती है।ज़िले में दो मंत्री है लेकिन सिर्फ नाम के है काम इन लोगों का इस तरफ़ दिख नहीं रहा है।गरीब और असहाय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।हम लोग चाहते है कि जनपद में बाढ़ इलाके को दुरुस्त किया जाए और सड़क आदि को खड़ंजा/पिच बनाया जाएं।
जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि सरकार हर साल कुछ बजट भेजती है लेकिन पैसा क्या होता है यह समझ में नहीं आता है।सरकार की जिम्मेदारी से बाढ़ प्रभावित इलाके पर काम करना चाहिए जिससे यहां के लोगों से डर का माहौल समाप्त हो सके।
निरीक्षण कार्यक्रम में जयराम यादव,अवधेश मौर्या,इकबाल अहमद,मोहम्मद असलम, एके सहाय आदि साथी उपस्थित रहे।
