रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत आज महाराणा प्रताप नगर बोर्ड ऑफिस चौराहे पर, गोरखपुर से सांसद एवं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्री रवि किशन जी के द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग जी, प्रदेश महामंत्री एवं दक्षिण पश्चिम से विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी, महापौर श्रीमती मालती राय जी, भारतीय जनता पार्टी भोपाल के जिला पदाधिकारी, मोर्चों के पदाधिकारी, पार्षदगण, अभियान टोली के सदस्य, मातृशक्ति तथा भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चलाया गया यह अभियान, माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत निर्माण के सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
