रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
देवरिया। 19 सूत्रीय मांग को लेकर माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह 10:00 से देवरिया जिला अधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना देकर ज्ञापन दिया गया । धरना की अध्यक्षता कॉमरेड रामा शंकर गुप्ता ने किया व संचालन कामरेड नथुनी कुशवाहा ने किया । धरने को कामरेड जिला मंत्री जयप्रकाश यादव एवं राज्य कमेटी सदस्य कामरेड सतीश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका द्वारा टैरिफ, आतंकवाद के विरुद्ध केंद्र सरकार की चुप्पी व समर्थन घोर निंदनिय है । लद्दाख के अंदर राज्य के दर्जा की मांग तथा संविधान की छठवीं सूची में शामिल करने की मांग के अग्रणी नेता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए अविलंब रिहाई की मांग की है। इजरायल द्वारा फिलिस्तीन जनता पर नरसंहार कर मोदी सरकार की चूप्पी की निंदा की गई। बिजली का निजीकरण व स्मार्ट मीटर को तुरंत रोकने की मांग की गई । जनपद के अंदर सांप्रदायिक माहौल को बिगड़ने की कोशिश सत्ता पक्ष के द्वारा किया जा रहा है दलितो, महिलाओं, अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमले व गरीबी, महंगाई बेरोजगारी विकराल रूप धारण कर चुकी है ।सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार कायम है । योगी और मोदी की सरकार में चुप्पी साध रखी है। मनरेगा में लगातार कटौती होते जा रही है ।सार्वजनिक क्षेत्र को बेचना शिक्षा स्वास्थ्य का निजीकरण लगातार हो रहा है सरकारी विद्यालयों को मर्ज के नाम पर गरीबों को शिक्षा से वंचित कर रही है तथा जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा की मांग की गई प्रतापपुर की चीनी मिल पर गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की मांग की गई तथा जनपद देवरिया में सलेमपुर से लेकर मगहरा- करूवना बेलडांग से देवरिया मार्ग सोनू घाट से भलवनी मार्ग तत्काल निर्माण करने की मांग की गई ।धरना के सभा को कामरेड सुदर्शन प्रसाद कामरेड कलेक्टर शर्मा कामरेड रामनिवास यादव कामरेड प्रेमचंद यादव सुशील यादव नें संबोधित किया लाल बच्चन निषाद, राम नरेश कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा, कामरेड़ जय प्रसाद, हैदर अली, गंगा यादव, जावेद हाशमी, सहित तमाम साथियों ने धरने में भाग लिया महिलाएं और पुरुष सैकड़ो से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहे अंत में19 मांग पत्र उप जिलाधिकारी माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री के नाम दिया गया ।
