रिपोर्ट प्रिंस प्रजापति
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अवध प्रांत का 65वाँ प्रान्त अधिवेशन बहराइच में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस तीन दिवसीय अधिवेशन में संगठनात्मक समीक्षा, शैक्षिक विषयों पर मंथन एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
अधिवेशन के दौरान संगठन द्वारा प्रान्तीय दायित्वों की घोषणा की गई, जिसमें लखीमपुर जिले को पुनः गौरव प्राप्त हुआ। लखीमपुर जिले से लक्ष्मी पाण्डेय जी को एक बार फिर प्रान्त सह मंत्री का दायित्व सौंपा गया है, वहीं सौम्य शुक्ला जी को प्रान्त जनजातीय कार्य सह संयोजक** के महत्वपूर्ण दायित्व से पुनः दायित्ववान किया गया है।
यह चयन संगठन के प्रति उनके निरंतर समर्पण, कार्यकुशलता एवं विद्यार्थी हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का प्रमाण है। दोनों कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से लखीमपुर जिले सहित सम्पूर्ण प्रान्त में संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा एवं गति मिलेगी।
अभाविप लखीमपुर जिले के कार्यकर्ताओं में इस घोषणा को लेकर हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। सभी कार्यकर्ताओं ने दोनों दायित्ववान कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संगठन विद्यार्थी समाज के हित में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।
प्रेस विज्ञप्ति
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, लखीमपुर
