मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग द्वारा जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजू गुप्ता के सकुशल सेवानिवृत्ति पर एक गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सैमुअल हैनिमैन के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि “चिकित्सक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह जीवन पर्यंत रोगियों की सेवा में समर्पित रहता है।” उन्होंने डॉ. अंजू गुप्ता के कार्यकाल की सराहना करते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में विभाग ने उल्लेखनीय प्रगति की।
पूर्व जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी उन्नाव डॉ. बी.के. गुप्ता, डॉ. अंजनी पाठक, डॉ. राजीव चौधरी, डॉ. अर्चना डॉ अजय आनंद डॉ संजय चौधरी डॉ अनिल कुमार यादव डॉ अवनीश सिंह डॉ कन्हैया त्रिपाठी डॉ अभिषेक सिंह डॉ राजेश कुमार डॉ रेखा सहित अन्य चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें एक कुशल प्रशासक, मार्गदर्शक एवं संवेदनशील अधिकारी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश पांडेय राम अवध राम प्रफुल्ल राय अभिषेक सिंह सेंगर अच्छेलाल विकास मौर्य ज्योति प्रकाश राय सुनील गोंड सर्वजीत यादव कर्मचारी आशीष यादव अमरजीत विनोद एवं आयुर्वेदिक विभाग के रामानंद डी पी को उपेन्द्र राय ने भी स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान व्यक्त किया।
अंत में डॉ. अंजू गुप्ता ने सभी सहकर्मियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विभाग के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।
