रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी। आज जनपद लखीमपुर खीरी मे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजिस्टर्ड की जिला इकाई की बैठक बेहजम ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पांडे के द्वारा ग्राम पंचायत भूलनपुर में आयोजित की गई जिसमें जनपद के समस्त पत्रकार बंधु एकत्रित होकर होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के उपलक्ष में चर्चा की गई जिसके मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष विमलेश पांडे की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न किया गया साथ ही राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजिस्टर्ड के ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पांडे द्वारा बैठक में आए सभी पत्रकार बंधुओ का कलम और डायरी देकर सम्मानित किया गया और अभिषेक पांडे ने सक्रियता दिखाते हुए संगठन में चार नए पत्रकार बंधु भी शामिल किया जिनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत अभिनंदन वंदन किया गया जिला अध्यक्ष विमलेश पांडे ने सभी पत्रकार बंधुओ का आभार व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की मीटिंग में आए जिला प्रभारी महोदय विपिन मिश्रा ने भी अपने पत्रकार साथियों का हृदय से वंदन अभिनंदन किया और संगठन को और ऊंचाइयों की बुलंदी तक पहुंचने का वादा किया और कहा संगठन एक परिवार है हम सब पत्रकार बंधु उसकी शाखाएं आइए बात करते हैं जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पांडे जी से जानते हैं उनकी राय इस बैठक में मौजूद संगीता गुप्ता नीरज जयसवाल सुनील यादव राहुल वर्मा रमेश बाजपेई डॉ अनिल वर्मा अखिलेश यादव नरोत्तम राज युवराज प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार बीके सिंह।
