मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दिए जाने की मांग को लेकर हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने हिंदू जागरण समिति युथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष आर्यन सिंह के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट मऊ को सौंप कर इस मुद्दे पर प्रभावी कदम उठाने की मांग की है ज्ञापन के माध्यम से संगठन के पदाधिकारीयों ने कहा कि विगत वर्षों में कोविड-19 महामारी भर्ती प्रक्रिया में देरी और विभिन्न प्रशासनिक कारणों से हजारों सामान्य वर्ग के युवाओं की आयु सीमा पार हो चुकी है जिसके चलते वह पुलिस जैसी महत्वपूर्ण सेवा में सम्मिलित होने से वंचित हो रहे हैं यह स्थिति न केवल युवाओं के साथ अन्याय है बल्कि उनके भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को पहले से आयु सीमा में छूट का प्रावधान है जबकि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ समान परिस्थितियों के बावजूद वह इस सुविधा से वंचित हैं प्रांतीय मंत्री रवि गुप्ता एवं यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष आर्यन सिंह ने इसे सामानता के अधिकार का उल्लंघन बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार शीघ्र इस मुद्दे पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं करती है तो हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे इस अवसरपर अभिषेक अंकित आदि उपस्थित रहे ।
