रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
भाजपा नेता ने पलिया क्षेत्र आगमन पर किया महामंडलेश्वर नैमिषशरण तीर्थ धाम पीठाधीश्वर श्री विद्यानंद सरस्वती जी महाराज का स्वागत सम्मान। चंदन चौकी में आयोजित भव्य हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधार रहे भारतवर्ष के पवित्र तीर्थ स्थल श्री नैमिष धाम से पधारे महामंडलेश्वर श्री विद्यानंद सरस्वती जी महाराज पीठाधीश्वर जी के पलिया शहर आगमन पर भाजपा नेता रवि गुप्ता ने पलिया विधानसभा की सम्मानित जनता की ओर से अंगवस्त्र भेंट कर महाराज जी का स्वागत एवं सम्मान किया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया! उसके बाद स्वामी जी महाराज कार्यक्रम के लिए चंदन चौकी रवाना हुए!
