नन्हे नहे बच्चों समेत स्टाफ ने भी लिया बढ़चढ़कर भाग
रिपोर्ट : बीके सिंह
उचौलिया खीरी। मां गायत्री देवी सरस्वती मंदिर मोहदियापुर खीरी में बसंत पंचमी एवं विद्यारंभ संस्कार के कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से संपन्न हुआ। विद्यालय में मां सरस्वती जी का हवन पूजन हुआ उसके उपरांत बच्चों की प्रथम गुरु उनकी मां के द्वारा बच्चों को मोर पंख से ॐ लिखाकर विद्यारम्भ संस्कार कराया गया जिसमें 30 नवीन भैया बहन ने विद्यारम्भ संस्कार किया। विद्यारंभ संस्कार के उपरांत भैया बहन मठ स्थित मां बल्लम देवी मंदिर डॉ. संजीत सिंह सनी झंडी दिखाकर बच्चों से मंदिर की मंगलमय यात्रा के लिए प्रस्थान करने का आग्रह किया। मंदिर में सभी भैया बहनों एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास पाण्डेय, डॉ. संजीत सिंह सनी, अभिभावक रवि पाण्डेय, आशीष मिश्रा, अनुज शर्मा, दिवाकर मिश्रा, आचार्य में अंकुर, कवर पाल, अरुण कुमार, आचार्या दीदी व मातृ शक्तियों और पुरातन छात्रों ने भी मंदिर में जलाभिषेक किया। मां बल्लम देवी से भी आशीष लिया मंदिर से आने के उपरांत सभी भैया बहनों अभिभावकों ने भी सहभोज कार्यक्रम में भाग लिया सभी भैया बहनों ने प्रसन्नतापूर्वक तहरी का आनंद लिया।
विद्यारम्भ संस्कार से बच्चों के जीवन में ज्ञान, संस्कार, अनुशासन एवं सद्बुद्धि का विकास हो सकेगा और अपनी संस्कृति को जान एवं समझ पायेगे। ऐसी प्रभु से विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कामना की।
