मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। नगर का सबसे व्यस्त मार्केट अली बिल्डिंग के पीछे गली में सराहु चौकी प्रभारी शंकर कुमार यादव मैं दल बल के साथ दो पहिया वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए जहां वाहनों को बेतरतीब खड़ा करने पर वाहन मालिकों को कड़ी चेतावनी दिया वहीं दुकानदार बंधुओ को भी सख्त हिदायत देते हुए कहा कि इस पतली गली में दोनों तरफ वाहन खड़ा करने से पैदल राहगीरों को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है साथ ही निजी भवन मलिक को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसे में ग्राहकों से कहें कि अपना वाहन एक तरफ खड़ा करें ऐसा नहीं करने पर सख्त सेसख्त कार्रवाई भी होगी।

