रिपोर्ट : विद्यानंद
देवरिया। जनपद में बुधवार को जितिया पर्व पर गोरिया घाट पर नहाने गई महिला डुबी, जानकारी के मुताबिक गोरिया घाट निवासी सीताराम की पत्नी वीडियो जितिया पर्व पर गोरिया घाट स्नान करने गई थी वह स्नान करते समय गहरे पानी में गिर गई जिसकी तलाश खबर लिखे जाने तक जारी है। अभी शव बरामद नहीं हो पाया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया मौके पर पहुंचे और तत्काल अधिकारियों को निर्देश देते हुए महिला की तलाश को कहा। सूचना मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए और तलाश जारी कर दिया खबर लिखे जाने तक महिला की लाश बरामद नहीं हुई थी।
