रिपोर्ट : विद्यानंद
देवरिया। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी, परमार्थी पोखरे पर स्थित हैं हॉस्पिटल डॉक्टर एच.एस. राय (योगेश्वर सेवा संस्थान)। एक बार फिर हुई बच्ची के मौत के बाद जिम्मेदारो ने लिया संज्ञान, बच्ची का पोस्टमार्टम करते हुए सदर कोतवाली में एफ आई आर किया दर्ज।
पूरा मामला बिजईपुर, गोपालगंज के मझवलिया दलान निवासी प्रीति देवी पत्नी गिरीश शाह का हैं जो अपनी बच्ची अदिती कुमारी उम्र 10 वर्ष की इलाज 21.9.2024 दिन शनिवार से ही डा० एच. एस. राय (योगेश्वर सेवा संस्थान) न्यू कालोनी देवरिया में भर्ती करा कर करवा रही थी, वही प्रीति देवी का कहना है की एक सप्ताह इलाज के बाद मेरी बेटी की बिमारी में कोई सुधार नहीं हुआ और दो दिन से हम डिस्चार्ज के लिए दबाव बना रहे थे लेकिन डाक्टर लोग बोल रहे थे कि बच्ची तुम्हारी सही है , सही हो जायेगी, उसके बाद हमसे कई जाच करवाया गया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। 28.9.2024 को सुबह पाच बजे लड़की का तबियत सिरियस होने पर नाक में नली लगा दिये और बच्ची को रेफर कर दिए व हमारी बनी पर्ची भी उन्हों ने फाड़ कर फेक दिये। आनन फानन में हम लोग रेफर हुई बच्ची को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे तो वहा पर डाक्टरो ने बच्ची को मृत्यु घोषित कर दिया, योगेश्वर हॉस्पिटल के डाक्टरों की घोर लापरवाही के वजह से मेरे बच्ची का जान निकल गई।
