देवरिया। उत्तर प्रदेश जन पद देवरिया के सलेमपुर तहसील में आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन तैयारी में जुट गया है इसी क्रम में देवरिया जनपद के सलेमपुर तहसील में सकुशल त्योहार संपन्न कराने हेतु एक बैठक संपन्न हुई बैठक में हुई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया गया।
मानक के विपरीत त्योहारों में नहीं बजेंगे डीजे.CO: आगामी त्यौहारों को देखते हुए CO दीपक कुमार पांडे सलेमपुर ने कहा कि मानकों के विरुद्ध डीजे एवं बार-बालाओ का नृत्य मंजूर नहीं है सभी लोग मानकों का पालन करना होगा।
मां दुर्गा का ना हो अपमान SDM : दिशा श्रीवास्तव उप जिलाधिकारी सलेमपुर ने कहा कि प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान मां दुर्गा का अपमान नहीं होना चाहिए इसलिए आयोजन एक उचित व्यवस्था करें ताकि दुर्गा मां का अपमान ना हो सके साथ ही में शांति बनाए रहने और सर कुशल त्यौहार संपन्न करने के लिए भी लोगों से अपील किया उप जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी लोगों के सहयोग से ही त्योहारों में अमन चैन बना रहेगा।
बिजली के तार से दूर रखे पंडाल : वहीं बिजली विभाग के के ने कहा कि बिजली के तार पंडाल से दूर रखें जिससे लाल टूटने पर खतरा न हो प्रशासन का सहयोग करें श्रीराम यादव अध्यक्ष सलेमपुर ने कहा।

