ग्रेटर नोएडा - प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमिक्रोन - 1 ( ई. डब्ल्यू. एस. ) अपार्टमेंट्स ओनर्स एसोशिएशन की एक बैठक हुई। जिसमें ए.ओ.ए. फेडरेशन की निगरानी में होने वाले वर्ष 2024 - 25 के चुनाव की तिथियों की घोषणा की गई। तिथियों की घोषणा के साथ ही चुनावों से संबंधित निम्नलिखित बातों की जानकारी भी दी गई। बैठक में यह भी प्रस्ताव किया गया कि मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना चाहता है वह 30 अक्टूबर 2024 तक जुड़वा सकता है। मतदाता सूची का प्रकाशन 5 नवंबर 2024 को प्रातः काल 09:00 बजे किया जायेगा। दिनांक 9 नवम्बर 2024 की सायं 04:00 बजे तक मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती हैं तथा दिनांक 10 नवम्बर 2024 को आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। वहीं विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन 17 नवंबर 2024 प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक अपना पर्चा दाखिला कर सकेंगे। पर्चा वापसी की अंतिम तिथि 18 नवम्बर 2024 सायं 04:00 बजे तक होगी तथा उसी समय चुनाव मतपत्र का नमूना दिखाया जाएगा। मतदान 01 दिसम्बर 2024 प्रातः 09:00 बजे से शुरू होगा जो कि सायं 03:00 बजे तक चलेगा एवं इसी दिन मतगणना प्रारंभ होगी एवं परिणामों की घोषणा भी की जाएगी। बैठक में वर्तमान अध्यक्ष जयबिंद, संजीव कुमार शुक्ला, वेद प्रकाश भाटी, श्याम बाबू दुबे, अखिलेश शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
ओमिक्रोन - 1 ( ई. डब्ल्यू. एस. ) अपार्टमेंट्स ओनर्स एसोशिएशन ग्रेटर नोएडा चुनाव की तिथियां हुई घोषित
October 27, 2024
0
Tags
