रिपोर्ट-प्रिंस प्रजापति
बलिया बेल्थरा रोड। समाधान दिवस पर शनिवार को उभांव थाना पर उप जिलाधिकारी निशांत उपाध्याय ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कुल 15 लोगों ने शिकायती पत्र सौंपा। इनमें छह मामलों को उप जिलाधिकारी ने तत्काल निस्तारित कर दिया। अन्य मामलों में संबंधित गांव के राजस्व कर्मचारी के साथ टीम बनाकर पुलिस प्रशासन से निर्धारित समय में कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस पर अधिकांश मामले भूमि विवाद एवं राजस्व से संबंधित ही रहे। तहसीलदार संतोष शुक्ला एवं उभांव थाना के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह, सोनाडीह पुलिस चौकी इंचार्ज संतोष कुमार आदि थे।
