मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी बीनू कुमार सिंह ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग मऊ द्वारा जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला का आयोजन दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को स्थान राजीव गाँधी महिला पी०जी० कालेज परदहों, मऊ में किया जाना था। महानिदेशक, प्रान्तीय रक्षक दल/विकास दल एवं युवा कल्याण उ०प्र० लखनऊ के निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।
