दोनों पैर टूटे, अस्पताल में कराया गया भर्ती
मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। फिल्मों में तो आपने बहुत गाना सुना होगा प्यार किया है प्यार करूंगा प्यार किया तो डरना क्या चुप चुप के मिलन क्या प्यार किया है गुनाह नहीं किया है लेकिन अपने फिल्मी स्टाइल में फेसबुक पर पहले बातचीत थी, प्रेम और दो महीने में अपनी प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की इतनी दुर्दशा नहीं देखा होगा, फिल्म तो फिल्म होती है, फिल्म को जब हम अपने जीवन में उतारने का प्रयास करते हैं तो बड़ी धोखा होती है, जिंदगी से भी हाथ धोना पड़ता है, बड़ी दुर्दशा होती है, प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने के लिए बुला भी लिया और घर में दूसरे मंजिल पर भी प्रेमी चला गया लेकिन सही लोकेशन नहीं होने से प्रेमिका के बजाय प्रेमिका की मां के कमरे में चला गया वहीं से शुरू हो गई उसकी पढिए पूरी खबर स्टाइल से ही मिलने। चिरैयाकोट थाना के हाफिजपुर में एक युवक को फेसबुक पर प्यार हुआ। प्रेमी जब प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा तो वह प्रेमिका की जगह उसकी मां के कमरे में चला गया, इसकी भनक प्रेमिका के घर वालों को लग गई। घर वालों ने प्रेमी को छत पर जमकर पीटा। इसी बीच प्रेमी डर के मारे दो मंजिला इमारत से कूद गया, इससे उसका पैर टूट गया। जानकारी मिलते ही युवक को पुलिस ने रानीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल प्रेमी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बलिया निवासी तुषार सिंह को चिरैयाकोट की एक युवती से फेसबुक पर प्यार हो गया था। दो महीने की फेसबुक बातचीत के बाद युवती से मिलने गए युवक की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। वहीं युवक डर के मारे दो मंजिले मकान से कूद गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी घायल का इलाज चल रहा है। तुषार प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा तो गलती से युवती की मां के पास पहुंच गया। जिस पर युवती के परिजनों की नजर उस पर पड़ गई। देखते ही देखते वहां ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने प्रेमी तुषार की जमकर धुनाई शुरू कर दी। प्रेमक इतना डर गया कि उसने भागने के लिए दो मंजिला मकान से छलांग लगा दी। वहीं युवती के परिजनों ने तुषार को घायल को तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और तुषार को रानीपुर सीएससी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दियाइस मामले में क्षेत्राधिकार अजय विक्रम सिंह ने बताया कि तुषार अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। लेकिन नशे की हालत में वह युवती की मां के पास पहुंच गया। परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है जिसके आधार पर जांच की जा रही है जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
