मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। जिला सेवायोजन अधिकारी आशुतोष प्रसाद ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय आई०टी०आई० मऊ, के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 28 अक्टूबर 2024 को प्रातः 10:30 बेरोजगार अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में सेवायोजित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन राजकीय आई०टी०आई० कैम्पस सहादतपुरा मऊ में किया जायेगा। रोजगार मेले में हिन्डालको इन्डस्ट्रीज द्वारा दो वर्षिय अप्रेन्टिस हेतु पुरुष अभ्यर्थी, आई०टी०आई० उत्तीर्ण फिटर, वेल्डर, टर्नर, ए०सी० मैकेनिक एवं मशीनिष्ट, उम्र 18-28 वर्ष, वेतन-12500 जॉब लोकेशन रेनूकोट सोनभद्र एवं अपोलो टायर्स लि० द्वारा अप्रेन्टिस ट्रेनी आपरेटर हेतु पुरुष अभ्यर्थी, आई०टी०आई० उत्तीर्ण सभी ट्रेड, उम्र 18 से 23 वर्ष, वेतन-15500, जॉब लोकेशन आन्ध्र प्रदेश कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से चयन की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी, हिन्डालको में 2 वर्ष की अप्रेन्टिश के उपरान्त अभ्यर्थियों को नियमित किया जायेगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर sign up/log in मेन्यू मे जाकर Campus Students/General jobseeker ऑपशन का चयन कर अपनी आई०डी० एवं पासवर्ड बनाते हुए अभ्यर्थी अपना पंजीयन पूर्ण करने के बाद मेले मे प्रतिभाग कर अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त कर सकेगें।
