झारखंड। आज 25 नवंबर को झारखंड विधानसभा में हो रहे चुनाव में हटिया विधानसभा से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदर्श कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आज झारखंड विधानसभा के प्रथम चरण के चुनाव का नामांकन का अंतिम दिन था आदर्श कुमार ने कैंप कार्यालय से गाजे बाजे के साथसमर्थकों के साथ डीसी ऑफिस पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया आदर्श कुमार के साथ समर्थकों में जबरदस्त उमंग और जोश देखा गया उनके साथ राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रभारी एवं स्टार प्रचारक मुरली मनोहर पांडे भी मौजूद रहे आदर्श कुमार निर्धारित समय से कैंप कार्यालय से डीसी ऑफिस के लिए निकले उनके साथ कार्यकर्ता और गणमान्य लोग पूर्व निर्धारित समय पर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिए वही साथ में रांची विधानसभा से डॉक्टर करनल राजेश भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।