मऊ। मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 5 के तहत आज जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों एवं ग्राम पंचायतो में महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन के दृष्टिगत सुरक्षा शपथ दिलाई गई। ज्ञातव्य है कि वर्तमान में 3 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति फेज 5 अभियान संचालित है, जिसके तहत अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र के निर्देश पर आज जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों एवं ग्राम पंचायतो में महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा शपथ दिलाई गई। ज्ञातव्य है कि कल जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को बालक बालिकाओं में भेद न करने, महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान एवं सुरक्षा में वृद्धि करने तथा एक बेहतर समाज बनाते हुए देश को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग करना है। महिलाओं में आत्म सम्मान और आत्मविश्वास जागृत कर उन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित भी करना है। जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों से महिलाओं के स्वावलंबन,सशक्तिकरण, सम्मान एवं सुरक्षा में वृद्धि हेतु लोगों को जागरुक एवं प्रेरित करने की अपील भी की है।
मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 5 के तहत जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों एवं ग्राम पंचायतो में दिलाई गई सुरक्षा शपथ
October 19, 2024
0
रिपोर्ट-मोनिका राय
Tags