रिपोर्ट : विद्यानंद
देवरिया एसपी संकल्प शर्मा के सख्त निर्देश पर जिले में कच्ची शराब के खिलाफ छिड़ी मुहिम ने रंग लाना शुरू कर दिया है। पुलिस ने सभी थानाक्षेत्रों में अभियान चलाते हुए ईंट भट्ठों और अन्य स्थानों पर छापेमारी की।
थाना सदर कोतवाली की पुलिस ने पवन सिंह और सुखदेव उरांव को गिरफ्तार किया। उनके पास से क्रमशः 8 शीशी बंटी बबली देशी शराब और 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। तरकुलवा पुलिस ने दुर्गा राजभर को पकड़ लिया, जिसके पास से 15 लीटर कच्ची शराब मिली वहीं, रामपुर कारखाना पुलिस ने सुकरा उरांव को गिरफ्तार कर 9 लीटर कच्ची शराब बरामद की। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि कच्ची शराब के कारोबार पर कड़ी नजर रखी जाएगी और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
