रिपोर्ट-राहुल पाण्डेय
मऊ। 19000 की नगदी लूट होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है रानीपुर थाना अंतर्गत क्षेत्र के सुलतानीपुर मिजार्हाजी पुरा मार्ग स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस के पास पिछले दिन 11:30 के आसपास बाइक सवार बदमाशों ने असला सटाकर युवक से 19000 वह मोबाइल लूट लिया इसके बाद भाग निकले।मऊ रानीपुर थाना अंतर्गत रानीपुर गांव निवासी अरविंद कुमार प्रजापति पलीगढ़ स्थित बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम से पैसा निकाल कर घर वापस जा रहा था इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास युवक के बाइक को ओवरटेक कर रोक दिया और असला निकालकर डराने धमकाने लगे साथ ही जेब में रखा 19000 रुपए मोबाइल एटीएम कार्ड लूट कर फरार हो गए।
उक्त लूट के मामले को रानीपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि लूट का मामला संदिग्ध लग रहा है पूरे मामले का छानबीन किया जा रहा है और जल्दी पूरे मामले का पदार्फाश कर दिया जाएगा बाइक सवार बदमाशों द्वारा लूट की गलत सूचना को लेकर पुलिस हकलाना रही थाना अध्यक्ष रानीपुर ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान घटना फर्जी लग रहा है पुलिस टीम द्वारा मामले को लेकर जांच किया जा रहा है।