मुरली मनोहर पाण्डेय
रानीपुर (मऊ)। प्राइवेट डॉक्टर की लापरवाही से एक वर्षीय बच्ची की मौत हो गई जिसमें केस दर्ज कर लिया गया है प्राइवेट चिकित्सक द्वारा गलत दवा देने की वजह से बुधवार की देर शाम एक वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इस मामले में डाक्टर के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी एक वर्षीय अर्चना पासवान अपने मामा क्षेत्र के शमशाबाद निवासी विनोद पासवान के साथ के घर पर आई थी। तभी अचानक हल्का बुखार होने पर स्वजन दरौरा स्थित डा. तूफानी चौहान के पास इलाज के लिए गए। इस दौरान डाक्टर ने अर्चना को दो इंजेक्शन लगाने के बाद दवा पिलाकर घर भेज दिया। घर आने के बाद डाक्टर द्वारा दिए गए सिरप को पिलाने के - बाद मुंह से झाग आने लगा। स्वजेन पुन: उसे लेकर डा. तूफानी के पास पहुंचे। यहां प्राइवेट डाक्टर ने हालत गंभीर देख उसे मुहम्मदाबाद गोहना स्वास्थ्य केंद्र भेजा, प्राइवेट डाक्टर ने हालत गंभीर देख उसे मुहम्मदाबाद गोहना स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सलाह दी। स्वजन बच्ची को लेकर मुहम्मदाबाद गोहना लेकर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई।
बच्ची के रास्ते में मृतक होने के बाद इस पर मृतक बच्ची के मामा विनोद पासवान ने पुलिस को तहरीर दी और यह आरोप लगाया कि प्राइवेट डॉक्टर की लापरवाही से बच्ची की मौत हुई है जिसने मुकदमा दर्ज कर लिया है थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।