रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के नरही ग्राम पंचायत अंतर्गत खेत में मिला युवक का शव इलाके में सनसनी श्री रामपुर नहर के पास धन के खेत में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकार रसड़ा मोहम्मद फहीम कुरैशी और नगरा थाना के प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह मैं फोर्स मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उक्त मामला नरही ग्राम पंचायत के श्रीरामपुर नहर के बगल में मुन्ना यादव का खेत है जिसमें धान की फसल लगी हुई है खेत में पानी भरा हुआ है खेत की तरफ गए किसी व्यक्ति ने मुन्ना यादव के खेत में युवक का शव देखा यह यह सूचना पूरे गांव में फैल गई सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा होने लगी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर तत्काल नगरा थाना व क्षेत्राधिकार रसड़ा ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए मौका मुआयना व निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया मृतक पवन कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी तुर्की दौलतपुर थाना नगरा के रूप में पहचान हुई है मृतक के शरीर पर प्रथम दृश्य कोई चोट नहीं है मृतक की शादी इसी वर्ष 10 जून को थाना क्षेत्र के जुरनपुर निवासी बबीता से हुई थी मृतक के पिता तथा बड़े भाई की मौत हो चुकी है मृतक मजदूरी वह पेंटिंग का काम कर परिवार का जीवको पार्जन करता था।
नगरा मृतक के संबंध में क्षेत्राधिकारी रसड़ा मोहम्मद फहीम ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट का कोई निशान नहीं है मौत की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही सारा मामला स्पष्ट हो जाएगा।