मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ मधुबन रामपुर थाना क्षेत्र के गुरुमहा गांव के मछहरियवा पुरवा निवासी रोनी पत्नी प्रमोद उम्र 25 वर्ष अपने भाई छोटू पुत्र रामजीत निवासी गजियापुर सेमरी थाना भीमपुरा जनपद बलिया की बाइक पर बैठकर मायके जा रही थी कि पहाड़ीपुर खिरिया गांव के समीप पहुंची थी कि विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन के चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए आनन फानन में उपस्थित लोगों ने दोनों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मडाव में भर्ती कराया जहां रोनि की स्थिति को गंभीर देख चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मऊ के लिए रेफर कर दिया जिसकी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस सव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया थाना क्षेत्र के मधुबन बेल्थरा रोड मुख्य मार्ग स्थित पहाड़ीपुर खिरिया गांव के समीप देर शाम अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक पर सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए थे घर वालों का रो-रो कर बहुत बुरा हाल हुआ वही भाई जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।