रिपोर्ट : प्रिंस कुमार
बलिया। खबर उत्तर प्रदेश जनपद बलिया से है जहा आज दिनांक 10.10.2024 को बलिया पुलिस अधीक्षक श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में बलिया जनपद में बाल श्रम उन्मूलन,अनैतिक देह व्यापार,मानव तस्करी व नशा मुक्ति जनजागरुकता अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया के निकट पर्यवेक्षण एवं नोडल अधिकारी श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार यादव थाना AHT बलिया के कुशल नेतृत्व में AHT थाना के उ0नि0 अजीत कुमार दुबे,का0 ऋषभ मिश्र,का0 संतोष कुमार सरोज व म0का0रेनू यादव थाना कोतवाली,थाना दुबहड के अंतर्गत बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन के आस पास व बिहार बार्डर पर लोगों को मानव तस्करी,बाल श्रम उन्मूलन,बाल भिक्षावृति, बाल विवाह,अनैतिक देह व्यापार व नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक करते हुए टोल फ्री नं0 1090/ 112 /181/ 1076/ 1098/ 102/108 एवं साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 के बारे में विस्तृत रुप से अवगत कराते हुए बच्चियों को गुड टच व बैड टच के बारे में जागरूक किया गया।