रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी। थाना मितौली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा शातिर अभियुक्त शमशाद पुत्र साकिर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गया गिरफ्तार; मुठभेड़ में अभियुक्त के बायें पैर में लगी गोली; घायल अभियुक्त को उपचार हेतु भेजा गया सीएचसी। बता दें कि थाना मितौली पुलिस टीम द्वारा सामूहिक दुष्कर्म व विरोध करने पर महिला को गोली मारने के सम्बन्ध में थाना मितौली पर पंजीकृत अभियोग में मुख्य अभियुक्त शमशाद पुत्र साकिर अली को मुकदमा उपरोक्त में वीरमपुर नहर पुल से गिरफ्तार कर अवैध तमंचा बरामदगी के लिए ग्राम मडरिया ले जाया गया था, जहाँ समय लगभग-23.00-बजे अभियुक्त शमशाद द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया। इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ अभियुक्त शमशाद पर गोली चलायी गई,जो अभियुक्त शमशाद के बायें पैर में लग गई। पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त शमशाद को उपचार हेतु सीएचसी ले जाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना से सम्बन्धित-01 अदद अवैध तमंचा-315 बोर, 01-जिन्दा कारतूस व 01-खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
दिनांक-14.10.2024 को थाना मितौली पर सूचना प्राप्त हुई,कि थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मडरिया निवासी एक महिला को खेत पर उनके गांव के ही 03-अभियुक्तों द्वारा छेड़छाड़ करने की नियत से पकड़ लिया गया था,व छेड़छाड़ में विफल होने पर अभियुक्तों ने महिला के सीने में तमंचे से गोली मार दी गई थी। पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना पर तत्समय महिला को उपचार हेतु सीएचसी भेजा गया था, जहाँ से महिला को उपचार हेतु लखनऊ रेफर कर दिया गया था।