मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी शराब भट्टी गली में पुरानी रंजिश को लेकर के दो मौसेरे भाइयों के ऊपर जानलेवा हमला किया गया पहले मां बहन की गालियां देते हुए लाठी डंडा वह पाइप से मारपीट कर घायल करने एवं जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है कुल सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है आशीष यादव पुत्र मनोज यादव का आरोप है की पिछले दिन सुबह 10:00 बजे मैं और मेरा मौशेरा भाई दुर्गेश यादव पुत्र हरिश्चंद्र निवासी मिश्रौली मौलानापुर दुबारी बाजार जा रहे थे कि शराब भट्टी वाली गली में पहुंचे थे की पुरानी रंजिश में पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने उनके ऊपर लाठी डंडा वह पाइप से हमला कर मुझे घायल कर दिए।
मौसेरे भाइयों पर हमला कर घायल करने वाले सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभु नाथ पुत्र राज मंगल लहजे पत्नी प्रभु मंजू पुत्री प्रभु उषा पत्नी दुर्गेश अनिल पुत्र वीरेंद्र शीला पत्नी वीरेंद्र राजू पुत्र कल्याण ने मां बहन की गालियां देते हुए लाठी डंडा एवं पाइप से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिए तथा जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दिए पूरे प्रकरण में पुलिस जांच में जुट गई है मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है समाचार लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी।