मुरली मनोहर पाण्डेय
घोसी के लोकप्रिय एवं समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय एवं सदर अस्पताल के डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी की लड़ाई अब सराय लखन सी थाने में पहुंच गई है उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के जिला अस्पताल में 16 अक्टूबर को घोसी के समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए कहा जा रहा है कि सांसद राजीव राय किसी के कंप्लेंट पर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण करने गए थे राजीव राय ने अपने निरीक्षण में पाया कि सदर अस्पताल के कई डॉक्टर अपने चेंबर में मौजूद नहीं है वही डॉक्टर और घोसी के सपा सांसद राजीव राय के बीच कहां सनी के मामले शुक्रवार को नया मोड़ ले लिया डॉक्टर ने संसद जी के खिलाफ सराय लखन सी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है जहां डॉक्टर के व्यवहार से राजू राय खुद को आहत बता रहे हैं वहीं डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी ने अपने तहरीर में लिखा है और उसमें गंभीर आरोप माननीय राजू राय पर लगाया है
क्या है मामला
2 दिन पहले जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सांसद एवं डॉक्टर के बीच तीखी बहस हो गई थी डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि संसद के व्यवहार से आत्म सम्मान को ठेस पहुंची है वहीं बुधवार को घोसी सांसद राजीव राय ने एक शिकायत पर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था निरीक्षण में तीन डॉक्टर अपने चैंबर से नदारत थे वही एक डॉक्टर के चेंबर में बाहरी मरीज मिला इस दौरान ओपीडी में सांसद ने नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी से उनके चेंबर में बहस हुई थी इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है इस प्रकरण के बाद सांसद महोदय ने कहा कि डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी ने अभद्रता की है उससे वह बेहद आहत है राजनीतिक जीवन से लेकर के सार्वजनिक जीवन तक मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ है सांसद राजीव राय ने डॉक्टर की यह अभद्रता की शिकायत सीएमएस को कर शासन को भी इससे अवगत काराय सवाल अब यह पैदा होता है कि जिस समय याह घटना घट रही थी वायरल वीडियो में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भी संसद के साथ ही नजर आ रहे थे यह सारी घटना मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के सामने घटी है
डॉ. सौरभ त्रिपाठी का आरोप
पूरे घटनाक्रम में मऊ सदर अस्पताल के नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी कीतहरीर पर दर्ज मुकदमे के मुताबिक घोसी के सपा सांसद राजीव राय 10 से 20 लोगों के साथ उनके चेंबर में आए इस दौरान सांसद ने अभद्र टिप्पणी की और मुझे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया ओपीडी में रखे उपकरण को तोड़ने का प्रयास किया इतना ही नहीं मुझे दारूबाज भी कहा साथ ही उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी भी दे डाली साथी अभद्रता भी की और हमें समय से ना आने का भी आरोप लगाया जैसा कि अगर मैं समय से नहीं आता तो अपने चेंबर में कैसे मिलता मैं सांसद से आफद्रता नहीं की है डॉक्टर ने आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद राजीव राय और उनके साथ आए अन्य लोगों के व्यवहार से मेरे आत्म सम्मान को गहरा ठेस पहुंचा है सांसद ने ओपीडी के समय में आकर शासकीय काम में भी बाधा डालने का काम किया है
पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है
डॉक्टर की तहरीर पर सपा सांसद राजीव राय के खिलाफ केस दर्ज मामले पर इस जनपद के लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक इलामारन जी का कहना है कि डॉक्टर ने तहरीर दी थी सराय लखन सी थाने में जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है
सांसद बोले आहत
घोसी के समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा कि डॉक्टर के व्यवहार से मैं काफी आहत हूं मेरे पूरे जीवन में जब से मैं सार्वजनिक जीवन में आया हूं सांसद बना हूं या उसके पहले किसी ने भी मेरे साथ इस तरह का अभद्र व्यवहार नहीं किया है डॉक्टर का या व्यवहार मेरे लिए ठीक नहीं है।
