मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ मोहम्मदाबाद गोहाना स्थानी कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर निवासी आकांक्षा पुत्री बबलू उम्र 20 वर्ष बुधवार संध्या अज्ञात कारण से जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया जहरीले पदार्थ के सेवन करने के कुछ देर बाद उसकी हालत नाजुक होने लगी जिसकी भनक परिवार के लोगों को हुई तो परिवार के लोग इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु ले गए लेकिन गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने इन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जन चर्चा के अनुसार वही लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं समाचार लिखे जाने तक पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई थी जहर खाने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।