रिपोर्ट :विद्यानंद
बलिया। सैया मोर कोतवाल अब डर काहे का आपने सुना ही होगा ऐसा ही कुछ सनसनीखेज मामला जो है एक उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के शहर कोतवाली का है जहां अंग्रेजी शराब की तस्करी करते बिहार पुलिस का दरोगा गिरफ्तार किया गया है बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है शराब तस्कर शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को मुखवीर की सूचना पर जमुआ बंधे के पास घेराबंदी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है वही शराब तस्कर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाला अभियुक्त बिहार पुलिस का दरोगा है बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है पकड़ा गया अभियुक्त किशन पराशर पुत्र स्वर्गीय पशुपतिनाथ निवासी मिश्रवलिया पोस्ट जलालपुर थाना जलालपुर जनपद सारण छपरा बिहार का निवासी बताया जा रहा है ।बलिया जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में एक कर से भारी मात्रा में शराब बरामद करने के साथ ही शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है पकड़ा गया तस्कर बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है जिसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।