मुरली मनोहर पाण्डेय
वरिष्ठ कोषाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि 31 अक्टूबर को दीपावली, 02 नवम्बर, 2024 को गोवर्धन पूजा त्योहारों के सार्वजनिक अवकाश होने के कारण माह-अक्टूबर का वेतन दिनांक 30 अक्टूबर को भुगतान किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारी अपने कार्यालय से सम्बन्धित माह-अक्टूबर का वेतन देयक 25 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक शिड्यूल दिनांक 30 अक्टूबर अंकित करते हुए कोषागार में प्राप्त करा दें। समय से वेतन भुगतान न होने की स्थिति में आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।