रिपोर्ट-प्रिंस प्रजापति
बलिया। उत्तर प्रदेश बलिया जनपद के भीमपुरा थाना अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को तमंचा वह पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है भीमपुरा पुलिस की माने तो चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आ रहा था चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया गया तो अचानक पीछे मुड़कर भागने लगा इस बीच मोटरसाइकिल सहित फिसल कर गिर गया संदेश के आधार पर उसे पकड़ लिया गया तलाशी के दौरान उसके पास से दो तमंचा एक पिस्तौल व मोटरसाइकिल पाया गया जिसको पुलिस ने तुरंत तत्काल गिरफ्तार कर लिया पकड़ा गया अभियुक्त अपना नाम भीम सिंह पुत्र स्वर्गीय उदय नारायण सिंह निवासी पतोई थाना भीमपुरा बताया जिसकी जामा तलाशी से पीठ पर लिए बिट्टू बैग से दो तमंचा एक पिस्तौल बरामद हुआ अभियुक्त के विरुद्ध विधि कार्रवाई कर नियमानुसार न्यायालय चालान कर दिया गया।