रिपोर्ट: विद्यानंद
देवरिया। अभी गत 15 दिन पूर्व नदी का जलस्तर कम होने के कारण नदी द्वारा कटान तेजी से की जा रही थी कि नेपाल द्वारा छोड़े गए पानी के कारण घाघरा के जलस्तर में भी बुधवार को वृद्धि देखा गया नदी उस पार दियारा क्षेत्र के नागरिक आई बाढ़ के कारण जहां पशुओं को चारे का संकट था वही अधिकतम लोगों के घरों में पानी चले जाने के कारण आम जनजीवन काफी बेहाल हो गया था इससे वे लोग उबर भी नहीं पाए हैं कि एक बार फिर घाघरा नदी में आई अचानक वृद्धि के कारण एक बार फिर से तटवर्ती गांवों के लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें गाड़ी हो गई है। जिसके कारण नदी तट के लोग दहशत में जी रहे हैं अगर नदी के बढ़ते जल स्तर का हालत यही रहा एक बार फिर दियारा क्षेत्र के लोगों का आम जनजीवन बेहाल हो जाएगा।
