मऊ। आज 2 अक्टूबर को भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी जी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए एड. अखण्ड प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि सन 1990 में जनपद बना और तब से जाने कितनी सरकारें आयी और गयी मगर जनपद में हमारे इन दोनों महापुरुषों की एक प्रतिमा स्थापित नही किया गया,ये काफी अफसोस जनक है। नगर पालिका और प्रशासन व शासन से जनपद में मुख्यालय क्षेत्र के स्थित किसी पार्क में या कोई पार्क स्थापित कर देश के दोनों महापुरुषों की प्रतिमा लगवाई जाए। ताकि जनपद वासियों को उनके जयंती और पुण्यतिथि पर उन महापुरुषों को उनके प्रांगण में याद किया जाए और उनके विचारों को जन जन तक पहुचाया जाएं, यही उन महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जनपद मुख्यालय पर राष्ट्रपिता गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी की लगे प्रतिमा -अखण्ड प्रकाश
October 02, 2024
0
Tags
