मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक अम्बेडकर हाल मोहम्मदाबाद गोहना में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष इंतेखाब आलम के दिशा निर्देशन में ब्लाक अध्यक्ष मोती राम के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुआ जिसमें वक्ताओं ने ब्लाक से न्याय पंचायत स्तर से ग्राम सभा और बूथ स्तर पर सक्रिय होने की बात कही गई, मोहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में 10 न्याय पंचायत और 83 ग्राम पंचायत है जिनमें संगठन को मजबूत करने हम कार्यकर्ताओं जाना होगा और बूथ पर पांच की संख्या में बूथ कार्यकर्ताओं को खड़ा करना है इसके बाद जो ब्लाक कांग्रेस के कार्यकर्ता और न्याय पंचायत अध्यक्ष के पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद स्थानीय समस्याओं का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया, जिसमें
1- बिजली की अघोषित कटौती बन्द करायी जाए।
2- बिजली विभाग में प्राइवेट कम्पनियों जो मीटर रिडिंग करते हैं मनमानी बिल निकालते हैं और धन उगाही करते इन पर रोक लगाई जाए।
3- जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में महिनों लग जातें हैं, उनका निस्तारण कराया जाए।
4- क्षेत्र में आवारा पशुओं द्वारा किसानों के फसलों का नुकसान एवं रोड पर आये दिन दुर्घटना है रही है। तत्काल व्यवस्था करायी जाय।
5- ग्राम सुरहुरपुर निवासी श्री लालजी पुत्र बरसाती थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ में होमगार्ड के पद पर कार्यरत है, तहसील कर्मचारियों द्वारा लालजी राम को मृतक दिखकर उनकी जमीन कस्बा मोहम्मदाबाद गोहना के किसी अन्य के नाम वसियत कर दी गई है जिसकी जांच करा कर सख्त कार्यवाही की जाए।... इत्यादि। आज की बैठक में जिला अध्यक्ष इंतेखाब आलम जी, ब्लाक अध्यक्ष मोती राम जी, छोटेलाल जी, उमाशंकर सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, धर्मेन्द्र मिश्रा जी, किशोर यादव जी, वीरेन्द्र कुमार कुशवाहा, गौरव राय जी, राम करन यादव जी, रत्नेश राय, शाहीद फारुकी जी, असलम अंसारी जी, रामचन्दर राय, सुरेश चन्द राजू फारुकी, इरफान अहमद, मंशा राजभर महिला जिला अध्यक्ष, अशोक गोड़, जनार्दन यादव, संगीता देवी, सावित्री देवी, आदि उपस्थिति रही।
